सरदारपुर – सब जेल का निरिक्षण कर विधिक सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ, बंदियों को उनके अधिकारो की दी जानकारी

सरदारपुर। प्रदीप कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण धार एवं सुमोन सुलीया विधिक सहायता अधिकारी धार द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया गया।

साथ ही निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके स्वास्थ्य, भोजन रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में के बारे में जानकारी ली गई। वही सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली व जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के आभाव में जेल में निरूद्ध बंदियों एवं जुर्माने के आभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी लेते हुए बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिए।

वही सम्पूर्ण जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरार संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक, सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी एवं धर्मेन्द्र आर्वे प्रहरी तकनिकी सहायक, दुर्गाशंकर मरोला सहित स्टॉफ उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!