रिंगनोद। ग्राम रिंगनोद के लखा घाटी तालाब की क्षतिग्रस्त पाल के सुधार कार्य को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकेत) की उग्र आंदोलन की चेतावनी के बाद जल संसाधन विभाग हरकत में आया है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान उग्र आंदोलन व चक्काजाम की तेयारियं कर रहे थे। इसी बीच विभाग के उपयंत्री रिंगनोद पहुंचे तथा किसानों व यूनियन के पदाधिकारियों से चर्चा की।
सोमवार को जल संसाधन विभाग के उपयंत्री एमएस सिद्दीकी विभागिय टीम के साथ ग्राम रिंगनोद में लखा घाटी तालाब पर पहुंचे। यहां उन्होने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसानों से चर्चा की साथ ही तालाब की क्षतिग्रस्त पाल का निरीक्षण कर जल्द ही पाल का सुधार कार्य शुरू करने की बात कही।
यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने बताया कि करीब एक वर्ष से क्षेत्र के किसान तालाब की क्षतिग्रस्त पाल को सुधारें जाने हेतु आवेदन दे रहे थे लेकिन विभाग ने नही सुनी। ऐसे में किसानों के साथ उग्र आंदोलन व चक्काजाम की चेतावनी दी थी। जिसके बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे व स्टीमेट बनवाकर जल्द ही तालाब की क्षतिग्रस्त पाल को सुधारने हेतु कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया हैं।
इधर, विभाग के एसडीओ अभिषेक पाटीदार ने कहा कि यह तालाब जल संसाधन विभाग के अधीन नही हैं, हमारे द्वारा वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भेज दिया गया हैं।

















