सरदारपुर। शिक्षा के क्षेत्र में सरदारपुर विधानसभा को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 6 शासकीय हाईस्कुल के नवीन भवन निर्माण की सौगात मिली है जिसमे प्रत्येक नवीन भवन की लागत 396.26 लाख है।
सरदारपुर विकासखंड में शासकीय हाईस्कुल हातोद, खेडीकला, पदमपुरा, सगवाल, चालनी, कुशलपुरा मे माध्यमिक विद्यालय से हाईस्कुल मे उन्नयन कई वर्ष पूर्व हुआ था किन्तु नवीन हाईस्कुल भवन की सौगात नही मिली थी जिसकी वजह से विद्यालय संचालन मे परेशानियो का सामना करना पड रहा था। जिसको दृष्टिगत रखते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री, प्रमुख सचिव को निरंतर पत्र लिखकर एवं मध्यप्रदेश विधानसभा मे याचिका लगाकर नवीन हाईस्कुल भवन निर्माण की स्वीकृती की मांग की थी।
जिस पर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सरदारपुर विकासखंड के 6 शासकीय हाईस्कुल के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृती प्रदान की गई है। नवीन हाईस्कुल भवनो की स्वीकृती मिलने पर ग्रामीणो और विद्यार्थियो मे हर्ष का माहौल व्याप्त है। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।


















