चेतक टाइम्सधार्मिक
दशा माता पर्व : महिलाओ ने पीपल के व्रक्ष की पूजा -अर्चना कर मांगी सुख समृद्धि…
राजगढ़। नगर में दशा माता पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के अनेक स्थानों पर महिलाओं द्वारा पीपल के व्रक्ष की पूजा कर घर में सभी प्रकार की समृद्धि एवं कुशल व्यवहार की प्राप्ति हेतु प्रार्थना की।
वही नगर के पाँच धाम एक मुकाम श्री माताजी पर अलसुबह से ही महिलाये पूजन अर्चन करने पहुँची। महिलाओं ने मन्दिर परिसर स्थित पीपल के व्रक्ष की पूजा की। वही श्रीमती माया भारद्वाज द्वारा महिलाओं का कथा श्रवण करवाई गई। अलसुबह से शुरू हुआ दशा माता पूजन – अर्चन देर शमा तक चला।
दशा माता व्रत शारीर को निरोगी रखने के लिये व अखण्ड सुहाग एवं शौभाग्य, यश, किर्ती, ऐश्वर्य, महालक्ष्मी की कृपा व रोगों से निव्रती, घर में सभी प्रकार की समृद्धि एवं कुशल व्यवहार की प्राप्ति, सद्बुद्धि प्राप्ति हेतु एवं सभी प्रकार के स्थायित्व के सूख की एवं सभी प्रकार की व्रद्धि के लिये यह व्रत महिलाओं द्वारा किया जाता है व करना चाहिये। व्रत से सभी प्रकार की इच्छाओ की पूर्ति होती है। इस व्रत को करने के लिये राजा से रंक नही होना पड़ता है राजा रहता ही रहता है।