चेतक टाइम्सबामनिया

बामनिया – बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, किया पूर्व सैनिक का सम्मान…

Spread the love

बामनिया से सुमित राठौड़
स्थानीय विद्यालय महाशय धर्मपाल (MDH) दयानन्द आर्य विद्या निकेतन में 71 वॉ स्वतंत्रता दिवस अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिनमें छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान अशोक जी भदौरिया (भूतपूर्व सैनिक) पेटलावद ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने बेण्ड पर पीटी का प्रदर्शन कर ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा देशभक्ति कविताएँ, राष्ट्रगीत, नृत्य एवं स्वच्छ भारत अभियान को प्रस्तुत करता एक नाटक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में 2022 के सपनो का भारत बनाने हेतु बच्चों एवं सभी उपस्थितों ने संकल्प लिया। बच्चें सुबह से ही भारत माता, भगतसिंह, गाँधीजी, नेहरूजी, सैनिक, लालबहादूरशास्त्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि के वेश में अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने सराहा। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आजादी हमें बलिदानों के फलस्वरूप प्राप्त हुई हैं, जिसे हमें बनाकर रखना हैं और देश को नई ऊँचाईयों तक ले जाना हैं। प्राचार्य प्रवीण अत्रे ने आभार व्यक्त कर कहा कि हमने अंग्रेजो से तो आजादी पा ली हैं। अब हमको गन्दगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, साम्प्रदायिकता आदि से आजादी प्राप्त करना हैं।
हमें अपने आसपास के वातावरण को गन्दगी मुक्त करना हैं। इस अवसर पर संस्था की ओर से भूतपूर्व सैनिक श्री अशोक जी भदौरिया एवं बामनिया चोकी प्रभारी सुश्री पल्लवी भाबर, का सम्मान किया गया, जिसमें जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री विमल मुथा, वरिष्ठ पत्रकार श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री विकास चोपड़ा, श्री मयंक बाफना, श्री सोनू भण्डारी, श्री शरद खत्री, एवं निमाड़ क्षैत्रिय बैंक मेनेजर श्री केरावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य धर्मवीर शास्त्री, श्रीमति स्मिता भट्ट, श्रीमति कविता त्रिपाठी, खेल शिक्षक नवीन सौलंकी, संगीत शिक्षक शैलेश त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज मालवीय ने किया।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button