अपना शहरचेतक टाइम्स
राजगढ़ – अज्ञात वाहन ने घाट पर बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत…
राजगढ़। राजगढ़ थाना अंतर्गत माछलिया घाट पर कल शाम के समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पिछे से टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, साथ ही एक अन्य गंभीर घायल को धार रैफर किया गया। जिसकी भी रास्ते में मौत हो गई। दोनों शवों का पीएम आज करवाया जा रहा है, साथ ही मामले में पुलिन ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। बताया जा रहा है, दोनों युवक शाम के समय एक ढ़ाबे पर गुटखा लेने के लिए गए थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते हादसा हुआ है, मृत्तक का नाम रामसिंह पिता कसना उम्र 20 वर्ष व प्रकाश पिता शेरसिंह उम्र 24 वर्ष है।