चेतक टाइम्सराजनीति

भारतीय जनता युवा मोर्चा का दसाई में चलो पंचायत प्रवास कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

नरेन्द्र पँवार,दसाई। चलो पंचायत महाअभियान भारतीय जनता युवा मोर्चा  का कार्यक्रम ग्राम पंचायत दसाई में  किया गया। सर्व प्रथम श्यामाप्रसादजी, दीनदयालजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पंचायत मे भाजयुमों 11 स्पेशल कार्यकर्ताओं का गठन किया कार्यक्रम में टीनू जैन प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा संयोजक एवं जिला महामंत्री जयसूर्या, जिला मंत्री दीपक फेमस, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल श्रीकार, मंडल महामंत्री राजेश बैरागी, भाजपा मंडल महामंत्री नारायण मुकाती एवं भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश पटेल व ग्राम पंचायत की सरपंच प्रेमबाई बामनिया एवं उपसरपंच दिनेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में समस्त हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया। केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मध्यप्रदेश मे शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में  जानकारी दी।  कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र पाटीदार ने किया एवं आभार अनिल परमार ने व्यक्त किया। 

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button