चेतक टाइम्ससरदारपुर - विधानसभा

राजगढ़ – एजुकेट गर्ल्स संस्था ने मनाया 11 वां स्थापना दिवस, टीम बालिकाओं को किया पुरुष्कृत

Spread the love

राजगढ़। ग्राम कंजरोटा के माध्यमिक विद्यालय में एजुकेट गर्ल्स संस्था का 11 वां स्थापना दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम में लोकेन्द्र भगोरा, सदाशिव सेन, पारसमल जैन, सरपंच निर्मला हटिला द्वारा सर्वप्रथम मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण  किया। इस दौरान क्षेत्रीय समन्वयक दीवान सिंह भूरिया द्वारा चेतना गीत गाया गया। जिसके बाद सभी अतिथियों को पुष्पहार से समान किया गया। जिसके पश्चात  ब्लॉक अधिकारी पियूष पोरवाल द्वारा एजुकेट गर्ल्स संस्था के बारे में अवगत करवाते हुए एजुकेट गर्ल्स का विजन – उद्देश्य भारत की सभी लड़कियों के लिए व्यवहारिक सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन को प्राप्त करना एवं सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंचने के लिए समान अवसर मिले और लैंगिक भेदभाव को नष्ट करना बताया। साथ ही हर गाँव में सभी को समान  शिक्षा का अधिकार  मिले। वही  टिम बालिका स्वयं सेवक बनकर अपने गांव में काम करते है। उन्हें एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा टीम बालिका को पुरुष्कार व जिन टीम बालिका को दो वर्ष पूर्ण हो गए उन्हे प्रमाण पत्र वितरित किये गए। जिसमे उपस्थित संस्था की टीम बालिका क्लस्टर  सोनू भूरिया, अनिता मेडा , श्रमेश वास्केल, कमल निनामा, कमल मावि, अजय भगोरा, मंगू मावि, दिनेश बिलवाल, विजय निनामा, संग्राम अमलियार, जतिन  गामड़, कमल मावी आदि मौजूद रहे।  वही मुख्य अतिथि प्रधान अध्यापक पिंटू यादव, अमरसिंह चौहान, शांतिलाल चौहान, संतोष चौधरी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।  एजुकेट गर्ल्स के क्षेत्रीय समन्वयक अनिल गेहलोत, अंजू गवली, तनुराजदित्यसिंह राठौर व प्रकाश परमार ने आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button