
राजगढ़। नगर परिषद चुनाव हेतु कांग्रेस ने कार्यालय का शुभारंभ किया। जिसके बाद राजगढ़ में कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विकास यात्रा निकाली। विकास यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहिया वाहन पर सवार थे। कार्यालय शुभारंभ के बाद प्रेस वार्ता में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस परिषद की उपलब्धियां बताते हुए कहा की हमारी परिषद द्वारा राजगढ़ में सबसे पहले ज्वलंत समस्या पेयजल का समाधान करते हुए तीसरे दिन पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। वहीं बरसों से धुल फांक रही जनता को हमारी सरकार द्वारा करीब पौने चार करोड़ की लागत से आदर्श सड़क की सौगात दी गई। हमारे द्वारा गरीबों को आवास, जनता के स्वास्थ्य सहित नगर हीत के अनेक कार्य किए गए है। हमने राजगढ़ की जनता को भय मुक्त वातावरण दिया है।

हमारी परिषद ने 123 लाख की लागत से गोविंदपुरा जलाशय से रेलिया डेम तक पाईप लाईन डालकर राजगढ़ नगर की जनता को हर तीसरे दिन में पानी दिया। वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनते ही तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से बिडपाडा से राजगढ़ तक शहरी पेयजल योजना की स्वीकृति मांग की गई। इसके चलते भोपाल से सर्वे दल ने नगर में पहुंचकर डीपीआर बनाई। नतीजन करीब 14.2 करोड़ की लागत से अमृत 20 शहरी पेयजल योजना की सौगात राजगढ़ नगर को मिली। शहर की 25 हजार आबादी होने के बावजूद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थाई डॉक्टर नहीं था। हमारी सरकार ने स्थाई डॉक्टर की नियुक्ति करवाई।
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि हमारी परिषद् में 1273 गरीबों को पी.एम. आवास योजना का लाभ दिला के गरीबों का पक्के मकान का सपना पूरा किया तथा 396 गरीबों को जमीन का पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया। नगर के संपूर्ण वार्डो मे 457 लाख की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण कर आवागमन एवं स्वच्छता में सुविधा प्रदान की। वार्ड क्रमांक 4 एवं 13 मे मांगलिक भवन निर्माण स्वीकृत हैं। सोसायटी ग्राउण्ड पर स्टेडियम निर्माण तथा टंट्या मामा की प्रतिमा लगाई जाना प्रस्तावित है। हमारी परिषद् पुनः बनते ही सभी कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भंवर सिंह बारोड़, सहित सभी वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशी भी मौजूद रहें।