Homeसरदारपुर - विधानसभादसाई - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला विशाल पथसंचलन, कदमताल करते हुए...

दसाई – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला विशाल पथसंचलन, कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवक, सभी में लाना होगा समरसता का भाव – मुख्यवक्ता पाटीदार

दसाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को नगर में विशाल पथ संचलन निकाला गया। संजय कालोनी से लगभग 2 बजे पथ संचलन प्रारम्भ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ संजय कालोनी में समापन हुआ। पथ संचलन के प्रारंभ में मुख्यवक्ता धर्मेंद्र पाटीटार ने कहाॅ कि संगठन में काफी शक्ति होती हैं। जहां संगठन है वहा सब काम आसानी से हो जाते हैं। हम सभी को समरसता को भाव लाना होगा। तभी हम भारत माता को परम वैभव तक पहुंचा सकते हैं। पथ संचलन में बडी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक कदमताल करते देशभक्ति के गीत गाते हुए निकले पथ संचलन में बच्चो का उत्साह काफी था।

पथ संचलन का लगभग 50 से अधिक स्थानो पर स्वागत किया गया जिससे सड़के फुलो से पट गई। यह पहला अवसर था कि दसाई नगर में इतना विशाल पथ संचलन निकला गया।  लगभग एक घण्टे में समापन स्थल पर पहुॅचा। पथ संचलन को लेकर नगर में काफी उत्साह दिखाई दिया। दोपहर एक बजे से ही स्वयंसेवक कार्यक्रम स्थल पर पहुॅचना प्रारम्भ हो गये थे। देखते ही देखते समय से पहले  ही  कार्यक्रम स्थल स्वयंसेवको से भर गया।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!