
विनोद सिर्वी, धुलेट। त्याग, सेवा, समर्पण के भाव संघ की शाखा में जाने से सीखने को मिलते है। शाखा में जाने से बौद्धिक के साथ शारीरिक विकास भी होता है। उक्त बात रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन के दौरान एकत्रीकरण स्थल पर संघ के खंड कार्यवाह परसराम कुमावत ने मां कालीका माता मंदिर प्रांगण धुलेट में बौध्दिक के दौरान कहीं। कुमावत ने कहा कि शाखा से निकलकर अनेक स्वयंसेवक देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे कर भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सर्वप्रथम भारत माता व डॉ. साहब तथा श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर मंचासीन अतिथि कार्यक्रम के अध्यक्ष भेरूलाल चोयल, राजेश काग उपखंड कार्यवाह का परिचय करवाया।

जिसके बाद गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए पथ संचलन निकला। जिसमें स्वयंसेवक देशभक्ति के नारों के साथ कदमताल करते हुए निकले। संचलन का ग्राम पंचायत धुलेट, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धुलेट सहित अन्य समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन पिपरनी मंडल के अंतर्गत हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।