
सरदारपुर। नगर परिषद सरदारपुर के चुनाव की मतगणना पूरी हुई है। यहां 15 वार्डो में 9 पर कांग्रेस ने विजय हासिल की वहीं 6 पर भाजपा की जीत हुई है। जिले की सबसे छोटी नगर परिषद में 5381 मतदाताओं में से 4069 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। सोमवार को सुबह नो बजे से कन्या विद्यालय परिसर के दो कक्षो में गणना की कार्रवाई प्रारंभ हुई। परिणामों की जानकारी कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बिच पहुंचने लगी वैसे ही समर्थकों द्वारा खुशियां मनाने का दौर प्रारंभ हुआ। प्रेक्षक मदनलाल कौरव की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान द्वारा विजय हुए पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए बारी-बारी से प्रमाण पत्र दिए।

शासकीय कन्या विद्यालय गणना स्थल के बाहर आदर्श रोड पर सुबह आठ बजे से दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों की भीड़ लगने लगी। 10.30 बजे पश्चात से परिणामों की जानकारी आनेका सिलसिला प्रारंभ हुआ वैसे ही कांग्रेस एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों के साथ खुशियां मनाना प्रारंभ की। इधर कांग्रेस के विधायक प्रताप ग्रेवाल भी अपने समर्थकों के साथ गणना स्थल पहुंचे और कार्यकताओं के साथ खुशियां मनाई। दोनों ही दलों द्वारा नगर में विजय प्रत्याशीयों के साथ नगर में जुलूस निकाला।

9 वार्डो में कांग्रेस 6 में भाजपा –
वार्ड में 1 भाजपा की बबीता छोटू यादव भाजपा, वार्ड 2 में कांग्रेस के दिनेश यादव, वार्ड 3 में भाजपा की किरण यादव, वार्ड 4 में कांग्रेस की भावना भैरवे, वार्ड 5 में कांग्रेस के संजय जायसवाल, वार्ड 6 में रेशमा परवेज, वार्ड 7 में कांग्रेस के प्रथम गर्ग, वार्ड 8 में कांग्रेस की मीनाक्षी अर्पित, वार्ड 9 में कांग्रेस के नीरज कटारा, वार्ड 10 में कांग्रेस की कोमल नरेंद्र पारगी, वार्ड 11 में भाजपा की शांता तहाड, वार्ड 12 में कांग्रेस के शैलेंद्र चौहान, वार्ड 13 में भाजपा की संतोषी रामेश्वर, वार्ड 14 में भाजपा की रोमा धर्मेंद्र एवं वार्ड 15 में भाजपा की ज्योति युवराज की जीत हुई है।