राजनीति

सरदारपुर – नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रथम आगमन पर आतिशबाजी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

सरदारपुर। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद गंधवानी विधायक उमंग सिंघार पहली बार सरदारपुर पहुंचे। दोपहर में सरदारपुर की बदनावर चौपाटी पर वाहनों के काफिले के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आगमन हुआ। जहां पर कांग्रेस नेता ओमप्रकाश पाटीदार के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर नेता प्रतिपक्ष सिंघार का स्वागत किया तथा बालिका श्वेता पाटीदार के द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यहां से नेता प्रतिपक्ष सिंघार रैली के रूप में सरदारपुर नगर में पहुंचे जहा पर जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र पाटीदार मोरगांव, कंवरलाल पाटीदार लेंडगांव, पार्षद अमर सिंह सोनेर, शुभम पाटीदार फुलगावडी, मनोज सिंघार, संजय पाटीदार, नवीन मारू, विजय मारू फुलगावडी आदि ने पुष्पहार से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का स्वागत किया।


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज शाम को लाबरिया मे 6.30 व राजोद मे 7.15 बजे पहुचेंगे जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया जाएगा।


Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button