धार्मिक
दसाई – हर्षोल्लास से मनाया भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव, भव्य भंडारे का भी हुआ आयोजन
दसाई। नगर सहित आसपास क्षेत्र के प्रसिद्ध शनि मंदिर में गुरुवार को भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। अलसुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिये भक्तो का जाने का आवागमन जारी रहा। प्रातः भगवना शनिदेव का महाभिषेक नगर के प्रसिद्ध पंडितों द्वारा किया गया वही दोपहर में महाआरती का आयोजन किया।
जिसमे हजारो श्रद्वालुजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारो भक्तजनो ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर भगवान शनिदेव का विशेष श्रंगार किया गया।