राजगढ़ – विस्डम एकेडमी रिंगनोद की छात्रा प्रकृति को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित
राजगढ़। बीते शुक्रवार को भोपाल में न्यूज चैनल IBC 24 द्वारा प्रति वर्ष दिए जाने वाली स्वर्ण शारदा स्कालरशिप के तहत भोपाल में प्रदेश के सभी जिले में प्रथम आने वाली छात्राओं को बुलाकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में धार जिले की विस्डम हायर सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद की छात्रा प्रकृति पंवार को भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया।
योजना के तहत प्रकृति को 50 हजार रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई। संस्था के संचालक देवेंद्र सतपुड़ा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वी की बोर्ड परीक्षा में प्रकृति पिता राकेश पंवार ने 95.2 % अंक लाकर धार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रकृति को गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए थे। वही प्रकृति का चयन IIT में भी हो चुका है।
प्रकृति ने पूछा मुख्यमंत्री से सवाल- आयोजन के दौरान प्रकृति ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि क्या आप कभी आपके स्कूल में मॉनिटर बने है? क्योंकि वर्तमान में आप प्रदेश के मॉनिटर है। इस सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि नही में कभी मॉनिटर तो नही बना पहली बार चुनाव लड़कर कॉलेज का जनलर सेक्रेट्री बना था।
प्रकृति की इस उपलब्धि पर विस्डम गुरुकुल के प्राचार्य गौरव दुबे, प्रबंधक भावेंन वरफ़ा, जसवंत चोयल, दुर्गेश चोयल, अरुण सेंचा, राहुल पाटीदार, नीलय त्रिवेदी, चंद्रशेखर कामदार, अभिषेक जैन,कन्हैया पडियार, कृष्णा मोलवा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रकृति व उसके परिवार को शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी प्रबंधक पंकज सतपुड़ा ने दी।