चेतक टाइम्ससरदारपुर - विधानसभा

राजगढ़ – पिकअप वाहन का टायर निकलने से हुआ हादसा, 2 घायल

Spread the love

राजगढ़। इंदौर- अहमदाबाद फोरलेन पर ग्राम जुनापानी- दत्तीगाव के बीच पिकअप वाहन का टायर निकलने से दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलो को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर लाया गया। जहां पर डॉ. नितिन जोशी ने प्राथमीक उपचार किया। डॉ. जोशी ने बताया की दो लोग को घायल अवस्था मे लाये थे। जिनका उपचार किया है। जिसमे उकार पिता बाबूलाल 40 वर्षीय निवासी करनावद को ज्यादा चोट लगने के कारण धार रेफर किया गया है। वही दुसरे घायल कालू पिता नंदराम 40 वर्षीय निवासी करनावद का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।


Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button