उड़ती खबरचेतक टाइम्स

उड़ती खबर: भाजपा कि संदेश यात्रा पर किसान मंगल का अनशन भारी…

Spread the love

रमेश प्रजापति, राजगढ़। किसान हित की बात करने वाली भाजपा सरकार को विगत दिनों हुए किसान आंदोलन ने पुरी तरह घेर दिया। किसान आंदोलन के दौरान शिवराज सरकार के मंत्री खुलकर सामने ना आते हुए केवल सीएम शिवराज अकेले ही किसान आंदोलन से झुझते नजर आयें। वहीं मौके का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने विपक्ष का मोर्चा अच्छी तरह संभाले रखा। दरअसल कभी एक मंच पर नही दिखाई देने वाली कांग्रेस भी किसान आंदोलन में एक साथ एक मंच पर भरी हुई दिखाई दी। लेकिन मंच पर दिखने वाली कांग्रेस कब तक एक रहेंगी इसका अंदेशा नही लगाया जा सकता है। बरहाल किसान आंदोलन ने कांग्रेस को एक प्लेट फार्म बनाने के लिए आखिरकार मजबुर कर ही दिया। किसानों के गेहरे जख्मों पर मरहम लगाने के लिए सरकार ने किसान संदेश यात्रा निकालने को ऐलान कर दिया है। ताकी किसान की आक्रोश से सरकार की साख बची रहें, पर यह यात्रा सरकार के लिए कितनी संजीवनी होगी यह तो आने वाले चुनाव में दिखाई देगा। खेर जो भी हो पर सरकार ने किसानों के आश्रुओं को पोछने का अच्छा बंदोबस्त कर लिया है। लेकिन टिमायची में बैठे किसान का आक्रोशभाजपा की संदेश यात्रा पर जमकर भारी पड़ेगा। वही सरदारपुर विधानसभा में 27 जून से 6 जूलाई तक किसान संदेश यात्रा निकाली जायेगी। लेकिन इस बार आई उड़ती खबर के अनुसार भाजपा कि किसान संदेश यात्रा पर टिमायची के किसान मंगलसिंह का अनशन भारी पड़ने वाला है। ग्राम टिमायची का किसान मांगीलाल उर्फ मंगलसिंह भारतीय जनता पार्टी का पूर्व पदाधिकारी होकर भाजपा का सक्रीय सदस्य है। जो अब अपनी ही पार्टी की सरकार से लड़ाई लड़ते हुए किसान हितेषी मांगो के साथ ही कई मांगे लेकर अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल पर बैठ गया है। मंगलसिंह के अनशन से प्रशासन भी चिढ़ा हुआ है। गांव – गांव में किसान संदेश यात्रा लेकर जाने वाले भाजपा पदाधिकारीयों पर विधानसभा के एक किसान मंगलसिंह का अनशन अब भारी पड़ने वाला है। वहीं किसान संदेष यात्रा पर उड़ती खबर के अनुसार भाजपा की किसान संदेश यात्रा में किसान तो नाम मात्र है और भाजपा के नेताओं की भरमार दिखाई दे रही है। हमेशा अपने बिगड़े बोल के लिए पहचाने जाने वाले नेताजी किसान संदेश यात्रा की कमान संभाले हुए है। उड़ती खबर के अनुसार अब देखने वाली बात तो यह है कि किसान संदेश यात्रा विरूद्ध मंगलसिंह का अनशन क्या परिणाम लेकर सामने आता है। उड़ती खबर की नौ क्लेम… नौ ग्यारंटी… अगले बुधवार फिर पढ़े क्षैत्र की उड़ती खबर…


Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button