सरदारपुर – आबकारी विभाग ने ग्राम उंडेली से 38 हजार 640 रुपए की अवैध शराब जब्त की, अज्ञात आरोपी पर प्रकरण दर्ज

सरदारपुर। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरदारपुर तहसील के ग्राम उन्डेली मे आबकारी विभाग द्वारा अवैध देसी प्लेन मदिरा, विदेशी गोवा, लंदन प्राइड व्हिस्की तथा बीयर मदिरा जप्त की हैं।

आबकारी उपनिरीक्षक अश्विनी रोजड़े ने बताया कि 38 हजार 640 रूपये की अवैध शराब जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) तथा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही नवीन विधान अनुसार वीडियो बनाकर विधिवत कार्यवाही की गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!