रिंगनोद – खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में डूबी डेढ़ साल की मासूम, हुई मौत, ग्राम पोशीया की घटना

रिंगनोद। क्षेत्र में एक ह्रदयविदारक हादसा हुआ हैं। एक डेढ़ वर्षीय मासूम खेलते-खेलते पानी की बाल्टी में औंधे मुंह जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरा हादसा ग्राम पंचायत नयापुरा के ग्राम पोशीया का हैं।

जानकारी के मुताबीक शुक्रवार को ग्राम पोशीया में डेढ़ वर्षीय मासूम प्रियांशी पिता भागीरथ घर के बहार खेल रही थी। बच्ची के पिता रिश्तेदार में गमी के कार्यक्रम में गए थे तथा उसकी माता बाजार करने के लिए गई थी। इसी दौरान मासूम प्रियांशी घर के बहार आंगन में खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने बच्ची को पानी की बाल्टी में डूबा हुआ पाया। लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद घर वालो का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

रिंगनोद चौकी प्रभारी जीएस भयडिया ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। बच्ची के शव को पीएम हेतु सिविल अस्पताल सरदारपुर भेजा गया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

Read More »
error: Content is protected !!