राजगढ़ – मोटर वाईडिंग की दुकान में हुई चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख रुपये कीमत का कॉपर वायर जप्त

राजगढ़। करीब 3 माह पहले राजगढ़ में मोहनखेड़ा गेट के सामने मोटर वाईडिंग की दुकान में हुई चोरी का राजगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। जबकि पूर्व में 3 आरोपियों को पहले पकड़ लिया था। एक आरोपी फरार था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 11 नवंबर 2025 को दलपुरा निवासी हरिराम पिता रूपाजी सोलंकी की मोटर वाईडिंग की दुकान से बड़ी मात्रा में कॉपर चोरी हुआ था। मामले में पुलिस ने फरार एक आरोपी भमर उर्फ धर्मेंद्र भूरिया निवासी ग्राम बॉउड़ी बोदरा केशवी थाना अमझेरा को धार एसपी मयंक अवस्थी, एएसपी पारुल बदलापुर व एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देश पर गिरफ्तार किया है। तथा आरोपी से कब्जे से 264 किलोग्राम कॉपर वायर कीमत 4 लाख रुपये का जप्त किया है।


आरोपी की गिरफ्तारी में राजगढ़ थाने में प्रधान आरक्षक नीरज मिश्रा व प्रकाश वसुनियां, आरक्षक नरेश मेड़ा, दिलीप डुडवे व सुभाष परमार की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!