धार – विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा सोशल मीडिया सम्मेलन का किया आयोजन, पांचजन्य के डिजिटल मीडिया हेड सुधीर पांडे ने कहा- राष्ट्रहित के विमर्श को सोशल मीडिया माध्यम से करे स्थापित

धार। एक रिसर्च के आधार पर प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्ति औसतन 2 घंटे सोशल मीडिया पर समय व्यतीत करता है। इस समय का सोशल मीडिया के साथ जुड़कर सदुपयोग किया जा सकता है। सनातन धर्म व संस्कृति तथा वनवासी जीवन सहित हमारी संस्कृति से जुड़े विषय पर इंटरनेट मीडिया पर कंटेंट यानी जानकारी बनाकर डालिए। हो सकता है शुरुआत में यह जानकारी कम लोगों तक पहुंचे। आपकी सकारात्मक के साथ में सनातन धर्म और सनातन संस्कृति के प्रति नियमितता और समय देने की इच्छा शक्ति प्रबल है तो निश्चित रूप से यह विषय पूरी दुनिया तक जाएगा। यह बहुत व्यापक होगा। जो विधर्मी सोशल मीडिया पर गलत जानकारी डाल रहे हैं। उनकी रिपोर्ट जरूर करें। उनकी झूठ फैलाने की जानकारी को सामूहिक रूप से रिपोर्ट किया जाए। इससे उन पर प्रतिबंध लगा सकेगा। यही हमारी जीत होगी।


यह बात विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा रविवार को धार के मिलन महल में दोपहर में आयोजित सोशल मीडिया सम्मेलन में वक्ता के रूप में पांचजन्य के डिजिटल मीडिया के हेड सुधीर पांडे नई दिल्ली ने कहीं। वे सोशल मीडिया सम्मेलन के द्वितीय सत्र को संबोधित कर रहे थे।

इस सत्र का विषय था- ’सोशल मीडिया और हमारी भूमिका’। इसी विषय पर पांडे ने व्यापक रूप से अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि किस तरह से पश्चिमी देश अपनी बातों को प्रचारित करते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लू जोन के बारे में पश्चिमी देशों ने अपनी बातें रखी। जबकि 100 साल तक जीने वाले लोग भारत में आज भी हैं। इससे पहले तो हजारों साल लोग जिया करते थे। हमें हमारे बुजुर्ग चिरंजीवी होने और शतायु होने का आशीर्वाद देते हैं। हम हमारे देश के हमारे क्षेत्र के आहार, व्यायाम और जीवन शैली के बारे में क्यों इंटरनेट मीडिया पर जानकारी नहीं देते है। हम क्यों बेहतर कंटेंट नहीं देते हैं। यदि हम सामूहिक रूप से इस तरह के प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से हम लोग पश्चिमी देश से कहीं आगे हैं और आगे रहेंगे। कोई भी अकाउंट छोटा नहीं होता है। बस हमें अपनी विचार शक्ति को बड़ा बनाना है। हमारी बातों को नियमित रूप समय पा रखना होगा। इस सत्र में मॉडरेटर के रूप में शिक्षक अक्षय भंडारी ने सत्र का संचालन किया।

इसके पूर्व प्रथम सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रथम सत्र में मार्गदर्शन वक्त के रूप में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल के प्रोफेसर डॉक्टर आशीष जोशी ने दिया। उनके सत्र का विषय था -’भारत और सोशल मीडिया’। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इंटरनेट मीडिया एक बहुत बड़ी शक्ति है। हम उसके माध्यम से भारत के उस पक्ष को मजबूती से रख सकते हैं जो वास्तव में हमें विश्व गुरु होने का गौरव दिलाता है। उन्होंने बताया कि किस तरह से वर्तमान में विमर्श तैयार किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जो नरेटिव तैयार किया जा रहा है। उससे हम प्रभावित हो रहे हैं। जबकि वास्तव में हमें अपना खुद का नरेटिव तैयार करना होगा। लोगों तक पहुंचाना होंगा। उन्होंने बताया कि भारत प्रगति करने वाला देश है। पूरी दुनिया से आर्थिक रूप से बाजार के रूप में देखती है। जबकि भारत दुनिया भर में अपनी संस्कृति और अपनी बुद्धिमत्ता और ज्ञान के आधार पर आगे बढ़ रहा है। वह आर्थिक क्षेत्र से लेकर ज्ञान के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इसलिए भारत से सभी को चिंता है। इस सत्र के मॉडरेटर प्रवीण जी ने सत्र का संचालन किया।

इसके पूर्व अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मां वाग्देवी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजन की रूपरेखा और प्रस्तावना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह रघुवीर सिंह ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि किस तरह से इंटरनेट मीडिया पर सच अपनी करवट बदलता है तब तक झूठ पूरी दुनिया का भ्रमण कर लेता है। ऐसे में किस तरह से वर्तमान में इंटरनेट मीडिया एक शस्त्र बन गया है। इसलिए उसमें किस तरह की सावधानी और जागरूकता रखना है, यह सबसे मुख्य बात है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अरविंद चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राखी राय दीदी ने किया तथा आभार अभिषेक चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!