राजगढ़ – छड़ीदार चारण समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ संपन्न, राजस्थान, गुजरात सहित अनेक प्रांत से लोग हुए शामिल

राजगढ़। नगर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ। छड़ीदार चारण समाज द्वारा नवनिर्मित शिव मंदिर में श्रीआई आवड़ माता व शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। यज्ञाचार्य पं. विकास व्यास की निश्रा में मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में 10.45 बजे प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर श्री आई आवड़ माता और भगवान शिव के जयघोष से गुंजायमान हो गया। युवा और महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया।

छड़ीदार चारण समाज के इस महोत्सव में मप्र के साथ ही राजस्थान, गुजरात सहित अनेक प्रांत के भक्त शामिल हुए। तीन दिनी प्रतिष्ठा के दौरान पहले दिन गणेश पूजन, देव आह्वान, अग्नि स्थापना व आरती की गई।

प्रतिष्ठा के दूसरे दिन देव पूजन, यज्ञ, महाभिषेक व रात में भजन संध्या का आयोजन किया। तीसरे दिन प्रतिष्ठा के मुख्य दिवस पर प्रातः देव पूजन, 10.45 पर प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहूति, महाआरती 12.15 बजे उतारी। उसके बाद से महाप्रसादी का दौर प्रारंभ हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। यज्ञ शाला प्रभारी मदनलाल वरान थे। प्राण-प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष कैलाश विरास ने बताया कि आई श्री आवड़ माता एवं शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा समाज के द्वारा की गई। प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। जिसमे मुख्य रूप से जाहल माताजी के आशीर्वचन हुए।

छड़ीदार चारण समाज द्वारा तीन दिनी प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान युवाओं की टीम ने जिम्मेदारी के साथ प्रतिष्ठा का कार्य किया। महोत्सव समिति के महामंत्री अरुण खिमुर एवं सदस्य राहुल विरास ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर युवाओं ने उत्साह था। जो जिम्मेदारी समिति द्वारा दी गई। उस कार्य को युवाओं ने निभाया। आयोजन में ऊंकार लाल धवड़, हेमराज धवड़, केसरीमल धवड़, दिलीप भाटी , कमल धवड़, विनोद गोगिया,रविंद्र मकवाना, मुकेश खिमुर पार्षद, दुर्गेश गोगिया, सुमित विरास, नवीन मुनिया, अंकित मादड़, रोहित विरास, गोपाल भाटी, शुभम मुनिया, गौरव गोगिया , तनिष धवड़, पंकज धवड़ ऋषि मुनिया, लक्की मुनिया, आदि समाजजनों का सहयोग रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!