रिंगनोद – क्षत्रिय सीरवी समाज 1 अप्रेल से मनाएगा चार दिवसीय गणगौर उत्सव, समाज के युवाओं की बैठक हुई संपन्न, व्यवस्थाओं को लेकर बनाई टोलियां

रिंगनोद। क्षत्रिय सीरवी समाज द्वारा इस वर्ष 1 अप्रेल से चार दिवसीय गणगौर उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर क्षत्रिय सीरवी समाज के युवाओं की बैठक संपन्न समाज के शांतिलाल हमाड ने बताया कि गणगौर पर्व पर व्यवस्था को लेकर 28 बिन्दुओ पर चर्चा की गई जिसमे टेंट, लाईट, साजसज्जा, रंगोली, हास्य नाटक, संस्कृति परिधान, जल, शोभायात्रा, पाटलापाती, डांडिया रास, सोसल मीडिया, भोजन, सामाजिक शिक्षा सम्मान, संचालन, साउंड, ढोल, बैंडबाजे, स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्था पर चर्चा कर व्यवस्थाओ को लेकर टोलियां बनाई गई। जिसमें समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

समाज के मदन चोयल ने बताया कि 31 मार्च को पाटला पाती की शोभायात्रा के साथ डांडिया रास एवं सामूहिक गीत महिलाओं द्वारा गाये जाएंगे। समाज के युवाओं की एक टोली बनाई गई है। जिसमे एक सदस्य से प्रतिवर्ष 500 रुपये गणगौर उत्सव वार्षिक खर्च के लिए एकत्रित किए गए।

शंकरलाल नंदराम हामड़ ने बताया कि दशा पर्व सोमवार के दिन शुभ मुहूर्त में जिसके यँहा गणगौर है वहां महिलाए सामुहिक गीत गाती हुई ज्वारे बोएँगी और गणगौर पर्व तक प्रतिदिन बालिकाओं द्वारा फुलपाती निकाली जाएगी। 1 अप्रेल को प्रातः शुभमुहूर्त में तीज माता को खड़ी कर पूजन-अर्चब करेंगे एवं रात्रि में सभी गणगौर को एकत्रित कर श्री योगमाया मन्दिर चौक प्रांगण में समाज की महिलाओं एवं पुरुषवर्ग के द्वारा सामूहिक परम्परागत नृत्य किया जाएगा। वही 4 अप्रेल रात्रि को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी। उक्त जानकारी कन्हैया पडियार द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!