रिंगनोद। श्री विश्वकर्मा वंश सुथार समाज की बैठक समाज के मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में समाज के द्वारा आगामी अन्नकूट महोत्सव 24 अक्टूबर शुक्रवार तीज तिथि को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमे सभी समाज की सहभागिता रहेगी।
वही बैठक में समाज के द्वारा समिति की कार्यकारणी का विस्तार भी किया गया जिसमें नवीन पद पर नियुक्ति की गई। हरिराम सुथार धुलेट को अध्यक्ष और दयाराम सुथार धुलेट, कन्हैयालाल सुथार राजगढ़ को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। लोकेश सुथार रिंगनोद सह सचिव, प्यारचंद सुथार अमोदिया सह कोषाध्यक्ष, सावन जी सुथार राजगढ़ को कानूनी सलाहकार के पद पर नियुक्ति की गई।
समाज के द्वारा सभी नियुक्त किए गए सदस्यों का माला पहना कर स्वागत किया गया और नए पद पर नियुक्ति के लिए बधाई दी गई। इस दौरान शंकर सुथार, महेश कर्मा, अभिषेक कर्मा, रामा सुथार, मोतीलाल सुथार, रामलाल सुथार, बसंत सुथार, लक्ष्मण सुथार, प्रेम सुथार सचिव, विनोद सुथार कोषाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे। उक्त जानकारी समाज के संरक्षक कन्हैयालाल कर्मा व जगदीश सुथार द्वारा दी गई।