सरदारपुर – सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता तहसील स्तरीय पर समाज परिवार की जानकारी कर रहे एकत्रित, तहसील स्तरीय होगा गठन

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील के सर्व ब्राह्मण समाज के युवा कार्यकर्ता गांव-गांव में पहुंचकर समाज हित के लिए तहसील स्तर पर समाज परिवार की जानकारी एकत्रित की जा रही है। जानकारी एकत्रित हो जाने के बाद तहसील स्तरीय पर गठन का कार्य किया जाएगा।

नगर के सर्व ब्राह्मण समाज के मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि इस बार सर्व ब्राह्मण समाज तहसील सरदारपुर स्तरीय गठन के लिए समाज के एडवोकेट भूपेंद्र जोशी ,बलराम व्यास, वैभव व्यास, प्रेमनारायण जोशी ,संतोष शर्मा हर्ष तिवारी, मोहित व्यास, सत्यनारायण व्यास सरदारपुर, रवि कुमार त्रिवेदी,आशीष त्रिवेदी, नीलेश जोशी भोपावर, विजय व्यास राजगढ़, अमित तिवारी अमझेरा, जितेंद्र जोशी दसई, सोनू शर्मा रिंगनोद, महेश शर्मा सोनगढ आदि समाज के कार्यकर्ता तहसील स्तर पर घर-घर पहुंचकर परिवार से संपर्क कर उनकी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

साथ ही सरदारपुर तहसील के आसपास क्षेत्र के अमझेरा भोपावार राजगढ़ सरदारपुर रिंगनोद सोनगढ़ दसई आदि का सम्पर्क कर आगे का कार्य जारी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp

यह भी पढ़ें I

error: Content is protected !!