धार जिले के अस्पतालो में स्त्री रोग विशेषज्ञ के 17 मेसे 15 पद रिक्त, जिले के प्रमुख स्वास्थ्य केन्द्रो पर चिकित्सको के 199 मे से 104 पद रिक्त, स्वास्थ्य सुविधाओ के संबंध मे विधायक ग्रेवाल ने विधानसभा मे लगाया प्रश्न

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र मे धार जिले की स्वास्थ्य सुविधाओ के संबंध मे प्रश्न लगाया जिसका जवाब उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा दिया गया। विधानसभा जवाब के हिसाब से देखा जाए तो धार जिले मे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा रही है। एक तरफ सरकार दूरस्थ क्षैत्र मे निवासरत गर्भवती महिलाओ हेतु स्वास्थ्य संस्थाओ मे 249 बर्थ वेटिंग रूम स्थापित किए जाने की बात कर रही है लेकिन धार जिले मे महिलाओ के लिए स्वास्थ्य सुविधाओ की अलग ही हकीकत नजर आती है वर्तमान मे धार जिले के 4 सिविल अस्पताल एवं 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे स्त्री रोग विशेषज्ञ के 17 पद मे से 15 पद रिक्त हैं जिन स्वास्थ्य केन्द्र मे स्त्री रोग विशेषज्ञ ही नही है उनमे सिविल अस्पताल सरदारपुर, बदनावर, मनावर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमझेरा, तिरला, पीथमपुर, बाकानेर, उमरबन, धरमपुरी, धामनोद, निसरपुर, डही, गंधवानी, बाग, टाण्डा शामिल है जहा पर स्त्री रोग विशेषज्ञ के 1-1 पद स्वीकृत है लेकिन सभी स्थानो पर स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है, वर्तमान मे केवल सिविल अस्पताल कुक्षी मे 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ पदस्थ हैं।

धार जिला मुख्यालय पर संचालित जिला अस्पताल मे प्रथम श्रेणी चिकित्सा अधिकारी के 40 पद मे से 15 पद रिक्त है, द्वितीय श्रेणी चिकित्सा अधिकारी के 30 मे से 11 पद रिक्त है, तृतीय श्रेणी कर्मचारियो के 262 पद मे से 72 पद रिक्त है एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो के 83 मे से 60 पद रिक्त है। धार जिले मे संचालित सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चिकित्सको के 199 पद स्वीकृत है जिसमे से 95 चिकित्सक कार्यरत है एवं 104 चिकित्सको के पद रिक्त हैं।

सरदारपुर विधानसभा के राजगढ मे संजीवनी क्लिनीक को 8 माह से अधिक समय से पूर्ण होने के बावजूद प्रारंभ नही किया गया है यहा पर चिकीत्सा अधिकारी, लेब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्स के कुल 5 पद स्वीकृत है लेकिन किसी भी पद पर पदस्थापना नही की गई। धार जिला मुख्यालय पर संचालित नौगाव संजीवनी क्लिनिक, राजवाडा संजीवनी क्लिनीक एवं पीथमपुर के बग्दुन संजीवनी क्लिनीक पर वर्तमान मे एक भी चिकित्सक पदस्थ नही है एवं 35 मे से 27 पद रिक्त है।

एक तरफ सरकार पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ करने की बात कर रही है परन्तु धार जिले मे 8 एम्बुलेंस मे वाहन चालक नही होने के कारण उनका उपयोग नही हो रहा है जिसमे स्वास्थ्य केन्द्र अमझेरा, दसई, काछीबडौदा, कोद, कडोद, भेंसोला, केसुर, निसरपुर शामिल है। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पद पूर्ति करने की बात प्रश्न के माध्यम से उठाई तो सरकार द्वारा जवाब दिया गया कि सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक सी-3-1/2003/3/एक/दिनांक 6/2/2003 द्वारा वाहन चालक के पदो को समाप्त कर दिया गया है। वही स्वास्थ्य केन्द्रो मे ड्रेसरो के पद भी समाप्त कर दिए गए है जिसकी वजह से कई स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजो की समय पर ड्रेसिंग नही हो रही है। यह जानकारी विधायक कार्यालय सरदारपुर से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!