सरदारपुर – नरसिंहदेवला व मोयाखेड़ा क्षेत्र से विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाली गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने 8 आरोपियो को गिरफ्तार कर 10 लाख का माल जप्त किया

सरदारपुर। पुलिस ने 220 केव्ही विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाली शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियो को गिरफ्तार किया हैं।

सरदारपुर थाना प्रभारी रोहित कछावा ने बताया कि 2 जनवरी की रात्रि में अज्ञात हथियारबंद बदमाशो ने नरसिंहदेवला व मोयाखेड़ा क्षेत्र से पवन चक्की में उपयोग होने वाले करीब 6.4 किलोमीटर लंबी 220 केवीएस विद्युत लाइन के तार चोरी कर ले गए थे तथा विरोध करने पर चौकीदार दिलीप व विकास खराड़ी से बेरहमी से मारपीट की थी।

मामले में धार एसपी मयंक अवस्थी व एएसपी पारूल बेलापुरकर के निर्देश पर तथा सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा विद्युत तार चोरी करने वाली अंतर-जिला सक्रिय संगठित गैंग के 8 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी राहुल सोलंकी व पंकज सोलंकी दोनों निवासी ग्राम पंचमुखी, सुनील चौहान निवासी ग्राम धमाना, अरुण मौर्य निवासी ग्राम आंतेडी, सुनील मकवाना, रवि मकवाना व शुभम पँवार तीनो निवासी ग्राम खेरवास को गिरफ्तार कर उनसे टैंपो क्रमांक एमपी 11 केसी 7476 तथा टीवीसी राइडर बाइक, पल्सर बाइक व बुलेट बाइक तथा 69 हजार रुपये नगद कुल करीब 10 लाख रुपये का मश्रुका जप्त किया है। घटना में शामिल 4 आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही हैं।


आरोपियो की गिरफ्तारी में सरदारपुर थाने जे उपनिरीक्षक भारत सिंह हटिला, प्रधान आरक्षक मोहनसिंह गामड़, गज्जूलाल वसुनिया, सरदारसिंह डुडवे, आरक्षक प्रताप डोडियार, मनोज मुजाल्दे, राम बैरागी, दिनेश सैनानी, सौरभ मोरे, प्रियतम चौहान व योगेश सोलंकी की भूमिका रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!