सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र को नरसिंह देवला एवं रिंगनोद मे बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण की सौगात मिली है। सरदारपुर-बदनावर रोड से नरसिंह देवला रोड पर माही नदी पर 8.25 करोड की लागत से नवीन पुल का निर्माण होगा एवं राजगढ-कुक्षी रोड से गुमानपुरा रोड पर रिंगनोद मे 2.50 करोड की लागत से नवीन पुल का निर्माण होगा।
दोनो ही स्थानो पर वर्षाकाल मे अत्यधिक वर्षा होने पर वर्षा का पानी पुलिया पर होने से आवागमन बाधित हो जाता था साथ ही नरसिंह देवला मे प्रसिध्द तीर्थ स्थल होने से श्रृध्दालुओ और ग्रामीणो को हर वर्षाकाल मे परेशानियो का सामना करना पडता था। श्रद्धालुओं और विभीन्न ग्रामो के ग्रामीणो की समस्या का समाधान करने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल निरंतर प्रयासरत थे और अब विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयास सफल हुए है और नरसिंह देवला और रिंगनोद रोड पर पुल निर्माण की प्रधानमंत्री ग्राम सडक विभाग से स्वीकृती मिली है जिसकी टैण्डर प्रक्रिया भी हो गई, टैंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात कार्य प्रारंभ होगा और श्रृध्दालुओ और विभीन्न ग्रामो के ग्रामीणो को आवागमन मे सुविधा मिलेगी।
पुल निर्माण की स्वीकृती पर नरसिंह देवला सरपंच छगन मकवाना, नरसिंह देवला मंदिर के रामरतन चौधरी, अनिल चौधरी, रिंगनोद सरपंच नेहा मोर्य, शंकरदास बैरागी, गोपाल सौलंकी, अर्जुन गेहलोत, काना निनामा, त्रिलोकसिंह पडियार, धर्मेन्द्रसिंह राठौर, भारत सिंगार, रितेश चौधरी, पुरालाल चौधरी, अजय चौयल, प्रकाश परमार आदि ने विधायक प्रताप ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।


















