सरदारपुर – ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान’ के तहत आंगनवाड़ी में हुआ आयोजन, एसडीएम मेघा पँवार ने शामिल होकर बालिकाओं को बांटे उपहार

सरदारपुर। स्वच्छता अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा का आयोजन प्रशासन द्वारा 2 से 11 अक्टुबर तक किया जाएगा। अभियान के अतर्गत बुधवार को सरदारपुर में आंगनवाड़ी केंद्र पर ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम मेघा पँवार, तहसीलदामुकेश बामनिया व खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ओस्तवाल मुख्य रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी कमल निगवाल द्वारा बताई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बेटियों का पूजन कर किया गया। तथा बेटियों को इस अवसर पर अधिकारियों के सहयोग से उपहार स्वरूप बालिकाओं को ड्रेस प्रदान की गई। एसडीएम ने अपनी तरफ से सभी बालिकाओं को चॉकलेट बांटी। इस अवसर पर एसडीएम ने बालिकाओं को अच्छे से पढ़ लिखकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया व एक पौधा बेटी के नाम पौधारोपण भी किया गया। जिन बालिकाओं का जन्मदिन था, उनका जन्मदिन भी मनाया।

इस दौरान एसडीएम मेघा पँवार ने कहा कि सरकार से आंगनवाड़ी केंद्रों में बालिकाओं को मिलने वाली सारी सुविधाओ एवं योजनाओं का उन्हें पूरा लाभ प्रदान किया जाए। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अजय तोमर, सेक्टर अधिकारी सुंदरलाल चौहान, सुपरवाइजर अभिलाषा वास्केल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी कुमार दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी द्वारा किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!