सरदारपुर – वन विभाग ने जैव विविधता दिवस मनाया, खरमोर अभ्यारण्य के सुरक्षा श्रमिको को सामग्री की गई वितरित

सरदारपुर। जैव विविधता दिवस वर्ष 2025 के अवसर पर वन परिक्षेत्र सरदारपुर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी धार अशोक कुमार सोलंकी, उपवनमंडलाधिकारी धार/सरदारपुर संतोष कुमार रनशोरे, रेंजर सरदारपुर शैलेंद्र सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

वनमंडलाधिकारी द्वारा जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं पौधों के रोपण के साथ-साथ उसकी सूरक्षा पर विशेष जोर दिया गया साथ ही वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। उपवनमंडलाधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतू संवहनीय (सस्टेनेबल) विकास की महत्ता बताई गई। जैव विविधता की सुरक्षा मानव सभ्यता के अस्तित्व के लिए आवश्यक है। वन्य जीवों की सुरक्षा हेतू वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। रेंजर सरदारपुर द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण्य जैव विविधता के संरक्षण के लिए अति आवश्यक है।

वन परिक्षेत्र सरदारपुर अंतर्गत खरमोर अभ्यारण्य में पाई जाने वाली जैव विविधता का भी उल्लेख किया गया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी एवं उपवनमंडलाधिकारी द्वारा खरमोर अभ्यारण्य में ईको विकास समिति पानपुरा के माध्यम से सुरक्षा का उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुरक्षा श्रमिकों को मुलभूत सामग्री कपडे, जुते, मोजे, बेल्ट, डोरी, टोपी, डंडा, रेनकोट, विंटर कोट, कम्बल, क्राकरी आयटम, टार्च, पानी की बॉटल आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे आभार जोगड़सिंह जमरा एवं मनीषपाल राठौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त वन अमला मौजूद रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!