राजगढ़। पुलिस ने जैन मंदिर में हुई चोरी का 24 घंटे में ही खुलासा करते हुए 2 बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया हैं।
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 7-8 फरवरी की दरमियान रात राजगढ़ में नवरत्न आराधनालय जैन मंदिर से बदमाश पूजन सामग्री चोरी कर ले गए थे।
मामले में प्रकरण दर्ज कर धार एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश पर तथा एएसपी पारुल बेलापुरकर व एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन बदमाशों को पकड़ने हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मामले में आरोपी पवन पिता उदयसिंह निवासी बिरयाखेड़ी मोहन नगर रतलाम व दिनेश पिता छगन निवासी राम नगर रतलाम को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियो से विभिन्न धातुओं की 40 नग पूजन सामग्री जप्त की हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक जुली अमलियार, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक प्रकाश वसुनिया, आरक्षक अंकित रघुवंशी, दिलीप डुडवे व सुभाष परमार की भूमिका रही हैं।



















