रिंगनोद – संकल्प से समाधान शिविर हुआ आयोजित, 19 पंचायतों की 157 जनसमस्याओं का मौके पर अधिकारियों ने किया निराकरण

रिंगनोद। शासन के संकल्प से समाधान अभियान के तहत बुधवार को रिंगनोद में आदिम जाति सहकारी संस्था परिसर में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के कुल 157 जनसमस्या मूलक आवेदनों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया। प्राप्त आवेदनों में 82 नल-जल योजना, 35 पेंशन, 22 संबल योजना तथा 18 अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल थे।

सभी प्रकरणों का समाधान नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत सरदारपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जोशुआ पीटर तथा शिविर प्रभारी दिलीप गामड़ पशु चिकित्सा अधिकारी सरदारपुर की मौजूदगी में किया गया।

नोडल अधिकारी जोशुआ पीटर और शिविर प्रभारी दिलीप गामड़ ने शिविर में उपस्थित कर्मचारियों को जनहितैषी योजनाओं एवं संकल्प से समाधान अभियान की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने तथा जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में सरदारपुर तहसील की 19 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!