सरदारपुर – ग्राम गोलपुरा में पारंपरिक भगोरिया में छाया उल्लास, मांदल की थाप पर जमकर थिरके आदिवासी समाजजन, 25 मांदल दल हुए शामिल

सरदारपुर। इन दिनों आदिवासी ग्रामीण अंचलों में भगोरिया की धूम देखने को मिल रही है। वही बुधवार को ग्राम गोलपुरा के भगोरिया में आदिवासी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। आदिवासी समाजजन अपने पारंपरिक वेशभूषा व ढोल मांदल के साथ भगोरिया में शामिल होने पहुँचे तथा पारंपरिक लोकगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। वही भगोरिया में झूले-चकरी, मिठाई सहित खान-पान की दुकानों पर भीड़ रही। साथ ही महिला के श्रृंगार आयटम की दुकानों पर जमकर खरीदी हुई।

भगोरिया में शामिल होने पहुंचे करीब 25 मांदल दलों का वरिष्ठ समाजसेवी तोलाराम गामड़ द्वारा नगद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान गोलपुरा सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन गामड, युवा नेता राजेन्द्र गामड, रुपारेल सरपंच नरवल मेडा, श्यामपुरा ठाकुर सरपंच दिनेश ईमल्यार, आतेडी सरपंच अजय भाभर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही सुरक्षा की दृष्टि से अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना सहित पुलिसबल तैनात रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!