सरदारपुर – पुलिस ने 19 लाख रुपये के इंड्रस्टीयल ऑईल की हेराफेरी का खुलासा किया, 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का माल बरामद

सरदारपुर। पुलिस ने 19 लाख रुपये के इंड्रस्टीयल ऑयल की हेराफेरी का खुलासा करते हुए 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनसे लाखो रुपये का माल बरामद किया हैं।

सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि फरियादी मयूर ठक्कर निवासी गांधीधाम गुजरात ने सरदारपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका टैंकर क्रमांक जीजे 39 टीए 2263 जो मुंद्रा पोर्ट गुजरात से 30.640 मीट्रिक टन इंड्रस्टीयल ऑयल कीमत करीब 19 लाख रुपये का लेकर मक्सी के लिए रवाना हुआ था जो इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ग्राम फुलगावडी के समीप संदिग्ध अवस्था मे खाली पड़ा पाया गया तथा मामला अमानत में खयानत कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से टैंकर को दुर्घटनाग्रस्त दर्शाने का प्रयास किया गया। मौके से टैंकर चालक फरार था।

मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया तथा धार एसपी मयंक अवस्थी व एएसपी पारुल बेलापुरकर के निर्देश पर सरदारपुर टीआई अनिल जाधव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, जीपीएस डाटा व मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी टैंकर चालक रेहमत उर्फ रहमान खान निवासी कोनरा राजस्थान को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऑयल को अवैध रूप से बेचने की बात स्वीकार की। जिस पर पुलिस ने आरोपी साहिल पिता शेरुअली, अरबाज पिता मुनसी, अय्याज पिता हबीब व वसीम पिता शौकत सभी निवासी ग्राम गुणावद को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियो से 72 ड्रम इंड्रस्टीयल ऑयल कुल 14 हजार 895 किलोग्राम कीमत करीब 7 लाख रुपये तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 18 जीए 5969 व अन्य उपकरण जप्त किए गए।

वही मामले में आरोपी अमीन पिता अनवर निवासी भलीसर राजस्थान, महादेव पिता हसमुख निवासी कुड़ीवाव रतनपुरा गुजरात व मनोज पिता कांतिलाल निवासी सुरेंद्र नगर गुजरात फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सरदारपुर थाने के उप निरीक्षक जगदीशचंद्र निनामा व नवलसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक गज्जूलाल व सरदार सिंह, आरक्षक प्रताप डोडिया, रामदास बैरागी, मनोज मुजाल्दे, विजेंद्र सिंह डामोर, योगेश सोलंकी, दिनेश सैनानी व भारतसिह भूरा का योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!