सरदारपुर – 5 वर्षीय मासूम से हुई हैवानियत, बरमंडल में चॉकलेट देने के लिए घर में बुलाकर दुष्कर्म, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरदारपुर। राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत 5 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया हैं। आरोपी युवक ने घर के बहार खेल रही बच्ची को चॉकलेट देने के लिए घर में बुलाया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। राजोद थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम बरमंडल में घर के बहार खेल रही 5 वर्षीय मासूम को आरोपी शिवम पिता जीवन परमार उम्र 22 साल निवासी बरमंडल ने अपने घर पर चॉकलेट देने के लिए बुलाया तथा आरोपी ने अपने कपड़े उतारे ओर मासूम के साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म किया। मासूम रोती हुई अपने घर पहुंची तथा मां को पूरी घटना बताई। मासूम की मां ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राजोद थाने पर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया।

राजोद थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने बताया कि मासूम के साथ हुए कृत्य को लेकर आरोपी युवक के विरुद्ध दूष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!