सरदारपुर। फर्जी पंजीयन नंबर के आयशर वाहन में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन करते हुए वन विभाग ने वाहन को पकड़ा हैं। होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती की गई।
वनमंडल धार अंतर्गत लकड़ी तस्करों पर लगाम लगाते हुए एक के बाद एक कार्यवाहियां की जा रही है। वन मंडलाधिकारी एल सुधाकर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र सरदारपुर में 28 फरवरी को अवैध रूप से आयसर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएफ 7368 द्वारा अवैध रूप से लकड़ी के परिवहन किए जाने की मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर वन परिक्षेत्र सरदारपुर व धार के संयुक्त दल का गठन कर मध्य रात्रि में घेरा बंदी कर बदनावर एवं धार के बीच आयसर वाहन को पकड़ कर जप्ती की कार्यवाही की जाकर वाहन को सुरक्षित सरदारपुर रेंज कैंपस लाया गया। वन अपराध का प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्यवाही प्रचलित है। उक्त कार्यवाही में टीम का नेतृत्व वन परिक्षेत्राधिकारी धार सचिन सयदे द्वारा किया गया।

जिसमें वन परिक्षेत्र सरदारपुर से विक्रमसिंह निनामा, विजय भुरिया, मनीष पंवार, प्रतापसिंह गोयल व वन परिक्षेत्र धार से जितेंद्र गोड, महेंद्र डामरे, शक्ति उपध्याय, रामसिह कनेल व लक्षमण भवेल की सक्रिय भूमिका रही व संयुक्त दल द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। उपवन मंडलाधिकारी धार व सरदारपुर सुनील सुल्या ने बताया की वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में वनोपज के अवैध परिहवन पर रोक लगाने हेतू लगातार कार्यवाहीयां की जा रही है।
वन परिक्षेत्राधिकारी सरदारपुर डॉ. शैलेन्द्र सोलंकी ने बताया गया की लकड़ी तस्करों के द्वारा राजस्व क्षेत्र से हरे भरे वृक्षों को अवैध रूप से काट कर परिवहन करने की घटनाए बढी है। जप्त की गई लकड़ी नीम प्रजाति की है जो हरे वृक्ष की है साथ ही जांच करने पर यह भी पाया गया की वाहन का पंजीयन क्रमांक भी फर्जी है इस पर कार्यवाही हेतू परिवहन विभाग को लेख किया गया है।।


















