सरदारपुर – पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, नगर के कई युवा हुए शामिल

सरदारपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 20219 को भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था।

उक्त शहादत की याद में सरदारपुर नगर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष महेश भाबर के नेतृत्व में पंचमुखी चौराहे पर स्थित शहीद स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

उक्त कार्यक्रम में भाऊ अंकल, देवानन्द प्रजापत, इमरान लोधी, ज्वाला प्रसाद शर्मा पत्रकार, कमल बंजाडे, गोकुल चौहान, प्रकाश कामदार, हरीश पचाया, सौरभ पारगी, यश व्यास, योगेश भाबर, मोहित भाबर, संदीप डामोर, संजय सिसोदिया, प्रवीण मारु सहित युवा शामिल हुए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!