बरमंडल में युवक से बेरहमी से मारपीट करने वाले 5 आरोपियों पर मामला दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार, युवक से मारपीट के 2 और वीडियो हुए वायरल

सरदारपुर। राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम बरमंडल में युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक से मारपीट करने वाले 5 आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।


दरअसल शुक्रवार को ग्राम बरमंडल में एक युवक के हाथ बांधकर उसकी बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिंसके बाद पुलिस ने 5 लोगो पर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार रात्री में ही 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया था। वही उक्त घटना के दो और वीडियो शनिवार को वायरल हुए है। जिसमे आरोपी युवक से मारपीट कर रहे है तथा युवक आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाता हुआ नजर आ रहा हैं।

सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि फरियादी दीपक मारू निवासी बरखेड़ा की शिकायत पर राजोद थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में विक्रम पिता मांगीलाल, देवीलाल पिता रामनारायण, मांगीलाल पिता लक्ष्मण, शंकर पिता चम्पालाल तथा कान्हा पिता मांगीलाल सभी निवासी बरमंडल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

एसडीओपी ने बताया कि आरोपियों ने गलत नीयत से घर में घुसने की बात को लेकर फरियादी के साथ मारपीट की थी और उल्टा दीपक के खिलाफ ही थाने में मामला दर्ज करा दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए मारपीट करने वाले तीन आरोपी विक्रम, मांगीलाल व शंकर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!