सरदारपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा सरदारपुर में एसडीएम सलोनी अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। किसान संघ द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त हैं तथा किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पढ़ रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख 10 अप्रैल कर दी तथा सहकारी संस्थाओं में 28 मार्च को ऋण जमा करने की अंतिम तारीख थी। ऐसे में 60 प्रतिशत किसान डिफॉल्टर हो गए। बीते वर्ष सरकार ने डिफॉल्टर किसानों के ब्याज की राशि वापस देने का वादा किया था जो आज तक पूरा नही हुआ हैं।
नरवाई जलाने पर किसानों पर एफआईआर की जा रही है तथा अर्थदंड लगाया जा रहा है जो गलत है। सरकार किसानों के साथ देशद्रोह जैसा व्यवहार कर रही हैं। जब तक नरवाई जलाने का स्थाई हल नहीं निकाला जाता तब तक कोई कार्रवाई नही की जाए। किसान संघ ने ज्ञापन में यह भी बताया कि इस वर्ष गेंहू का बंपर उत्पादन हुआ है इसलिए सरकार को 11 क्विंटल प्रति बीघा के हिसाब से समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी करना चाहिए।
समर्थन मूल्य पर प्रतिवर्ष गेंहू खरीदी होती है लेकीन बारदान की व्यवस्था नही होना शासन की लापरवाही दर्शाता हैं। इसका दंड किसानों को भुगतान पड़ रहा है। वही किसान संघ ने ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का पंजीयन जल्द शुरू करने की मांग भी की। इस दौरान किसान संघ के तहसील अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, कन्हैयालाल, हरिराम, जगदीश, मुन्नालाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


















