दसई – क्षेत्र से लाखों रुपये के विद्युत तार चुराकर ले गए अज्ञात बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, किसानों ने सौपा ज्ञापन

दसई। क्षेत्र में विद्युत तार चोरी होने का मामला सामने आया हैं। मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया है। वही इस मामले में किसानों द्वारा चौकी प्रभारी दिनेश यादव को ज्ञापन भी सौपा। जिसमें किसानो ने बताया कि ग्राम दसाई व दन्तोली में स्थापित 33/11 के.वी. उपकेन्द्र दसई से निकलने वाला 11 केवी खिलेडी सिचाई फिडर से संयोजित 63 केवीए पाना काकड़ वाला ट्रांसफार्मर से विद्युत लाईन के 5 के लगभग 350 मीट तथा उक्त फिडर से संयोजित 100 के वी.ए. पाना काकड़ वाला ट्रांसफार्मर जिसका से निकलने वाले विद्युत लाईन के 250 मीटर तार अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए।

वही दसई उपकेंद्र से निकलने वाले चोटीया बालोद सिंचाई फिडर से संयोजित 100 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर निकलने वाले विद्युत लाइन के लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे तार भी अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए है। उक्त बदमाशो पर को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान सुरेश, राजू पाटीदार, दिनेश पाटीदार, राजेश भूत, देवेन्द्र पाटीदार, कैलाश पाटीदार, रमेश पाटीदार, अजय पाटीदार, विजय पाटीदार आदि किसान मौजुद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!