सरदारपुर – ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक बनाकर की लूट, व्यापारी की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंचे SP अवस्थी

सरदारपुर। राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक व्यापारी के घर में लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने पति-पत्नी से मारपीट कर लाखो रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वही मारपीट में व्यापारी की मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच में जुट गई हैं। घटना स्थल पर धार एसपी मयंक अवस्थी पहुंचे है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में सोमवार-मंगलवार दरमियान रात करीब 1 से 2 बजे के बीच मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पिता लक्ष्मण पुरोहित के घर पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशो ने धावा बोला। बदमाशो ने व्यापारी व उसकी पत्नी से मारपीट की तथा व्यापारी को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी को अलग कमरे में बंद कर व्यापारी से बदमाशो ने जमकर मारपीट की तथा घर मे सारा सामान अस्त व्यस्त कर लाखो रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। बदमाशो द्वारा धारदार हथियार से वार करने से व्यापारी देवकृष्ण की मौत हो गई। व्यापारी का पीएम सिविल अस्पताल सरदारपुर में करवाया जा रहा हैं। घटना के बाद व्यापारी की पत्नी का रो-रोकर बुराहाल है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही ग्राम गोंदीखेड़ा चारण पहुंच गई थी। आज सुबह से ही एएसपी पारुल बेलापुरकर, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार पुलिसबल के साथ मौके पर मौजूद है तथा फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। वही इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा हैं। मौके पर जनप्रतिनिधि भी पहुंचे हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!