सरदारपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का मोबाइल छीना : एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार, डायल-112 ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद किया

सरदारपुर। सरदारपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला का मोबाइल छीनकर भागने वाले आरोपी को सरदारपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक घंटे में पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला का छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह डायल-112 एफआरवी-11 सरदारपुर को घटना की सूचना मिली। टंकीपुरा स्थित माही मार्ग निवासी रानी राठौड़ सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली। महिला द्वारा बताए गए आरोपी के हुलिए, कपड़ों और कद-काठी के आधार पर पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों और गलियों में तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने करीब एक घंटे के भीतर आरोपी रोहित पिता कन्हैयालाल को पकड़ लिया। उसके पास से महिला का मोबाइल भी बरामद किया गया।

इस त्वरित कार्रवाई में डायल-112 एफआरवी-11 के आरक्षक सौरभ मोर और पायलट कालू बाबर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता से महिला को मोबाइल वापस मिल गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!