राजगढ़ पुलिस को सफलता: जानलेवा हमले में इस्तेमाल पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में करीब ढाई महीने से फरार चल रहे हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने मुख्य हमलावर को वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह था पुरा मामला –
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 28 अगस्त को थाना राजगढ़ की चौकी तिरला क्षेत्र के ग्राम नयापुरा पीपरनी में फरियादी भूपेंद्र राठौर पर जानलेवा हमला हुआ था। राजगढ़ निवासी मुख्य आरोपी अर्पित पिता अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर भूपेंद्र पर पिस्टल से फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में राजगढ़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विवेचना में खुला सप्लायर का नाम –
थाना प्रभारी के अनुसार मामले की तफ्तीश के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी अर्पित को वारदात के लिए पिस्टल राजगढ़ निवासी सुनिंदर पिता मोती सिंह सिकलीगर ने उपलब्ध कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी सुनिंदर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था।
धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर एवं एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में राजगढ़ पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फरार आरोपी सुनिंदर सिकलीगर को दबोच लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी में राजगढ़ थाने के उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, प्रधान आरक्षक आसिफ शेख, आरक्षक दिलीप डुडवे और सैनिक गजराज सिंह की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!