खौफनाक वारदात: बीमार बेटे के इलाज पर विवाद, पति ने पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान, बाइक से गिरने का बहाना बनाकर किया गुमहरा, सरदारपुर पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

सरदारपुर। ग्राम बांडीखाली में बीमार बच्चे के इलाज के लिए रुपए मांगने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुस्से में आरोपी ने पत्नी को पीछे से पकड़कर दीवार पर दे मारा। इसके बाद उसके पेट और सीने पर जोरदार लातें मारीं। गंभीर चोटों के कारण महिला बेहोश हो गई। परिजन उसे राजगढ़ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में आरोपी ने पत्नी के बाइक से गिरने की कहानी सुनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों ने घटना की सच्चाई सामने ला दी। पुलिस ने आरोपी पति राजेश पिता दरियावसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

बाइक से गिरने की बताई झूठी कहानी –
घटना 16 अक्टूबर को सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाण्डीखाली की है। मृतिका सन्नूबाई ने अपने बीमार बेटे साहिल के लकवे का इलाज कराने के लिए पति राजेश पिता दरियावसिंह मंडोर से रुपए मांगे थे। पति ने रुपए नहीं होने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में राजेश ने सन्नूबाई को पीछे से पकड़कर दीवार पर दे मारा। वह नीचे गिर गई तो आरोपी ने उसके पेट और सीने पर लातें मार दीं। गंभीर चोटों के कारण महिला बेहोश हो गई। घटना के बाद आरोपी और एक अन्य व्यक्ति सन्नूबाई को राजगढ़ के कंचन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती पूछताछ में पति ने पुलिस को बताया कि महिला बाइक से गिरकर घायल हुई थी। संदेह होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गवाहों के बयान, तकनीकी साक्ष्य तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल की।

पोस्टमार्टम में सामने आई गंभीर चोटें –
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला का लिवर और तिल्ली फटने का खुलासा हुआ। आंतरिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की, जिसमें घटना को लेकर उसकी भूमिका सामने आई। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। सरदारपुर थाने के उप निरीक्षक जेसी निनामा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!