रिंगनोद चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने सुलझाए चोरी के मामले, पल्सर बाइक बरामदगी के साथ आरोपी भेजा जेल

रिंगनोद। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रिंगनोद चौकी पुलिस को लगातार सफलताएं मिली हैं। थाना प्रभारी सरदारपुर अनिल कुमार जाधव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रिंगनोद रमेशचंद्र डामोर व उनकी टीम ने बाइक चोरी और ट्रांसफार्मर (डीपी) चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की है।

पल्सर बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार –
ग्राम गुमानपुरा से फरियादी जीवन पिता पुरालाल काग की पल्सर बाइक अज्ञात बदमाश चुरा ले गया था। फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर रिंगनोद चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हीरेसिंह पिता भारत चौहान (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम झाई, थाना टांडा बताया। आरोपी ने गुमानपुरा से पल्सर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी की बाइक विधिवत जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाला आरोपी भी भेजा जा चुका है जेल-
थाना सरदारपुर अंतर्गत ग्राम उंडेड में 21 जून 2026 को बिजली की डीपी से अज्ञात चोरों द्वारा सामान चोरी करने की घटना सामने आई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले में भी रिंगनोद चौकी प्रभारी रमेशचंद्र डामोर और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल दाखिल कराया था।

राजगढ़ क्षेत्र से चोरी हुई बाइक की बरामदगी में रही अहम भूमिका-
थाना राजगढ़ क्षेत्र में फरियादी राहुल पिता कैलाश गाड़े की बाइक चोरी होने पर प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना की सूचना आसपास के थानों व चौकियों पर प्रसारित की गई थी। अलर्ट मोड पर आई रिंगनोद पुलिस ने रिंगनोद स्थित स्कूल मैदान के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को चोरी की बाइक सहित धर दबोचा था, जिससे राजगढ़ पुलिस को सफलता मिली।

इनकी रही भूमिका –
इन सभी कार्यवाहियों में चौकी प्रभारी रिंगनोद रमेशचंद्र डामोर, सहायक उप निरीक्षक मेहरसिंह बड़ोले, शिवजी श्रीवास्तव, राहुल मंडलोई, मुनसिंह मेडा, दिनेश सोलंकी और थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!