दसई में अघोषित विद्युत कटौती से किसान परेशान : कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन, शेड्यूल पर लाइट देने की रखी मांग

दसई। दसई विद्युत वितरण केंद्र द्वारा पिछले कई दिनों से अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। इसके विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने दसई में विद्युत विभाग के कार्यालय पर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि बिजली कटौती का समय न होने के बावजूद भी लाइट के समय पर हर 15 मिनट में लाइट काटी जा रही है, जिससे किसान वर्ग बहुत परेशान है।

पहले से ही बारिश कम होने के कारण क्षेत्र में पानी की बहुत कमी है। हर किसान चाहता है कि पानी खत्म होने से पहले खेतों को पानी दे दिया जाए। जो लाइट का शेड्यूल है – 6 घंटे दिन में व 6 घंटे रात में – वह शेड्यूल भी किसानों को मिल जाए तो किसान अपना खेत समय पर गीला कर लेगा। इस दौरान पवन भूत, अमृत पाटीदार, गोकुल पाटीदार, संजय पाटीदार, मनोज पाटीदार, पप्पू कटारा, दिलीप, पप्पू पाटीदार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!