रिंगनोद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद पर शुक्रवार को जिला अंधत्व निवारण समिति धार एवं शंकरा नेत्र चिकित्सालय इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर नेत्र रोग विशेषज्ञ धार डॉ. सौरभ बोरसी एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सरदारपुर डॉ. शीला मुजाल्दा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में नेत्र चिकित्सा सहायक एस. के. पाराशर द्वारा कुल 114 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 41 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। चिन्हित किए गए सभी 41 मरीजों को निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण एवं ऑपरेशन के लिए बस द्वारा शंकरा नेत्र चिकित्सालय, इंदौर भेजा गया। ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल हामड़ एवं डॉ. यत्न जैन द्वारा किया गया।
आयोजन में रिंगनोद मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रवीण रेवर का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही सेक्टर सुपरवाइजर लोकेश करोड़ीवाल, दंगल दास बैरागी, भंवर सिंह सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगियों एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा।


















