सरदारपुर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित: 106 मरीजों की हुई नेत्र जाँच, 42 मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंदौर भेजा

सरदारपुर। भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट एवं जिला अंधत्व निवारण समिति धार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सिविल हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद निवारण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद्य, प्रदेश प्रभारी डॉ. बलबहादुर सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष कैलाशचंद्र बघेल, बीएमओ डॉ. श्रीमती शीला मुझाल्दा एवं नेत्र चिकित्सा सहायक सतीश पाराशर द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया।

शिविर में धार के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ बोरासी के मार्गदर्शन में सतीश पाराशर द्वारा कुल 106 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 42 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाए जाने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। सभी चयनित मरीजों को बस के माध्यम से चौइथराम नेत्र चिकित्सालय, इंदौर रवाना किया गया, जहां उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रदेश प्रभारी डॉ. बलबहादुर सिंह राठौर ने कहा कि भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना एवं जरूरतमंदों की सेवा करना है। आने वाले समय में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक गांव में विभिन्न प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, दंत चिकित्सा, महिला एवं बाल स्वास्थ्य सहित सभी प्रकार के चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। वही राष्ट्रीय सलाहकार प्रो. आरके जैन ने सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

शिविर के अंत में ट्रस्ट के तहसील अध्यक्ष बुद्धेसिंह पाण्डार ने आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों एवं समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!