सरदारपुर – क्षेत्र में 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश हुए जारी, विधायक ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

सरदारपुर। विधानसभा मे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालो में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभीन्न स्वास्थ्य केन्द्रो पर 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना हुई है।

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण सूचना लगाकर सरदारपुर विधानसभा में नए चिकित्सको की पदस्थापना की मांग रखी थी। जिसके परिणामस्वरूप सिविल अस्पताल सरदारपुर में एनेस्थीसिया क्रिया विशेषज्ञ के रूप मे डाॅ. सलोनी नीमा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दत्तीगांव में द्वितीय श्रेणी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिल परमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिंगनोद में डाॅ. यत्न जैन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में डाॅ. ईशा कुरिल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बान्देडी में डाॅ. आशीष कुमार चौहान एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमंडल मे डाॅ. तरूणा सिंघार की पदस्थापना हुई हैं। विधानसभा क्षैत्र में लंबे समय से चिकित्सको की कमी का सामना कर रहे नगरीय एवं ग्रामीण क्षैत्र को इससे राहत मिलेगी।

क्षेत्र में नए चिकित्सको की पदस्थापना पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि सरदारपुर विधानसभा के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए मिले, साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर जो भी कमियां है, उनको निरंतर पूर्ण किया जा रहा है। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!