सरदारपुर। राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पूर्व वर्षो में मलेरिया से प्रभावित गांवो में मलेरिया रोगियो की खोज हेतु मलेरिया मास सर्विलांस कैंप का आयोजन सीबीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसी के तहत ग्राम अमझर में कैंप का आयोजन कर मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से जांच कर मलेरिया रोगियों की खोज की गई।
वीबीडी टेक्निकल सुपरवाइजर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्राम की आबादी का मलेरिया रैपिड किट/रक्त पट्टी बनाकर मलेरिया जांच करने का लक्ष्य रखा गया है तथा ग्रामीणों को मलेरिया पाए जाने पर पूर्ण उपचार करवाने की सलाह दी है साथ ही कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को मच्छर के लार्वा की पहचान कर विनिष्टिकरण व घर के आसपास साफ सफाई तथा मच्छरदानी का उपयोग करने की समझाइश दी है। इस दौरान स्थानीय सेक्टर सुपरवाइजर, आशा सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सहित अन्य मौजूद रहे।


















